नदी में नहाते वक्त पैर फिसलने से युवक की मौत | karera News

Updesh Awasthee
0
करैरा | करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम कालीपहाड़ी में शुक्रवार सुबह 11 बजे एक युवक नदी में नहाने गया था तभी पैर फिसलने से वह नदी में डूब गया और उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार नाथूराम (45) वर्ष पुत्र धनीराम झा नदी में नहाने गया था तभी उसका अचानक उसका पैर फिसल गया। नदी गहरी होने के कारण वह पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना लगते ही मौके पर पहुंचे परिजन ने उसके शव को नदी से खोजकर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!