बदरवास। ग्राम बिजरौनी में बीते दिनो पंचायत की मुक्तिधाम चबूतरे पर दलित महिला का अंतिम संस्कार न करने देने के मामले को मानव अधिकार आयोग भोपाल ने संज्ञान में लेतु हुए इसमें कलेक्टर व एसपी से जबाब देने के लिए पत्र भेजा हैं।
जैसा कि विदित हे कि ग्राम बिजरौनी में रहने वाली एक दलित महिला की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। जब परिजन उसका अंतिम संस्कार करने के लिए पंचायत के मुक्तिधाम के चबूतरे पर रख कर अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे, तभी गांव के कृपान सिंह यादव व अन्य ने उन्हैं ऐसा करने से रोक दिया।
कृपान सिंह का कहना था कि उक्त चबूतरा मेरी निजी जमीन पर बनाया गया हैं। बाद में तहसीलदार ने आकर समझाने का प्रयास किया ओर जब से लोग नही माने तो महिला का अंतिम संस्कार जमीन पर किया गया। मानव अधिकार आयेाग के संजय श्रीवास्तव का कहना है कि हमने इस मामले को संज्ञान में लेने के साथ ही इस मामले में कलेक्टर एसपी से एक माह में जबाब मांगा हैं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।