चिल्ड्रन चोरों ने शटर उठाकर दुकान के गल्ले से उड़ाए 25 हजार रूपए

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के नरवर थाना के मगरोनी कस्बे में मंगलवार दोपहर 12 बजे एक किराना स्टोर की शटर उठाकर चार बच्चों ने 25 हजार रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। हालांकि घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर नाबालिग चोरों की तलाश शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार कमल नेहन पंसारी अपनी किराना दुकान की शटर लगाकर पास स्थित बैंक में चला गया। जब लौटकर आने पर गल्ले से 25 हजार रुपए गायब मिले। आसपास दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखे तो पास ही खेल रहे 16 से 17 साल के चार बच्चे दुकान के पास आए और शटर उठाकर गल्ले से रुपए चोरी करते हुए नजर आए। 

चोरी की यह घटना पड़ोसी दुकानदार राकेश सोनी व संजीव सिंघई के सीसीटीवी में आने के बाद मामले की सूचना मगरौनी चौकी पर दी। पुलिस ने अज्ञात नाबालिग चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!