पत्नि की करंट से मौत: पति पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज | Badarwas News

0
शिवपुरी। खबर जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के सींगाखेडा गांव से आ रही है। जहां बीते चार माह पूर्व अपने ही घर में करंट लगने से हुई पत्नि की मौत के बाद पुलिस ने इस मामले में पति पर ही गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार बीते 2 अप्रेल को बदरवास कस्बे के सींगाखेडा गांव में ववली बाई यादव की करंट लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया था। मामले की विवेचना के दौरान सामने आया कि महिला को उसके ही घर में करंट लगा था। जब महिला के पति से घर में लाईट के कनेक्शन की मांग की तो सामने आया कि घर में लाईट का कनेक्शन ही नहीं था। 

जिसपर पुलिस ने इस मामले में जांच के उपरांत इस मौत के लिए पति को जिम्मेदार मानते हुए महिला के पति पर ही गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!