मानव वेलफेयर सोसायटी का नवदुर्गा एवं गरबा डांडिया महोत्सव 9 से | Shivpuri samachar

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समाजसेवी संस्था मानव वेलफेयर सोसायटी द्वारा 8वां नवदुर्गा एवं गरबा डांडिया महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। उक्त कार्यक्रम की तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं। उक्त जानकारी देते हुए राजेश ठाकुर, संतोष शिवहरे और अनुराग जैन ने बताया है कि 9 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक चलने वाले सभी कार्यक्रम गांधी पार्क मैदान में होंगे। आयोजकगणों द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि महोत्सव का शुभारंभ महामयी माता के आगमन के साथ दिनांक 9 अक्टूबर 2018 से होगा। 10 अक्टूबर को प्रात: 8 बजे घटस्थापना, माता पूजन संपन्न होगा। रात्रि 7:30 बजे संगीतमय महाआरती तत्पश्चात गरबा डांडिया महोत्सव का आयोजन होगा जो कि 17 अक्टूबर तक चलेगा। साथ ही थाली सजाओ प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, चेयर रेस प्रतियोगिता, म्यूजिकल अंताक्षरी प्रतियोगिता के साथ-साथ धुनुवी आरती होगी। 13 अक्टूबर को लाइव गरबा एवं 14 अक्टूबर को भजन संध्या तथा 56 भोग का आयोजन रखा गया है।

17 अक्टूबर को गरबा डांडिया प्रतियोगिता का फायनल मुकाबला होगा जिसमें विभिन्न स्कूल, कॉलेज, सामाजिक संस्थाएं एवं अन्य ग्रुप भाग लेंगे जिसमें सीनियर एवं जूनियर ग्रुप शामिल हैं। सीनियर ग्रुप का प्रथम पुरुस्कार 11 हजार रूपए, द्वितीय पुरुस्कार 7100 रूपए और तृतीय पुरुस्कार 5100 रूपए रखा गया है। जूनियर ग्रुप में प्रथम पुरुस्कार 7100 रूपए, द्वितीय पुरुस्कार 5100 रूपए और तृतीय पुरुस्कार 3100 रूपए रखा गया है। 

नगद पुरुस्कार के साथ शील्ड, मैडल, मूमेंटो एवं प्रमाण पत्र भी मुख्य अतिथि द्वारा प्रदान किए जाएंगे। 18 अक्टूबर को हवन एवं कन्या भोज (भण्डारा) तत्पश्चात माता विसर्जन विशाल चल समारोह के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। समिति के सभी पदाधिकारियों ने सभी नागरिकगणों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर सफल बनाने की अपील की है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!