भोपाल। शिवपुरी में हुई भाजपा की रायशुमारी के नतीजों की खबर आ रही है। सूत्रों का कहना है कि शिवपुरी जिले की 5 सीटों में से सिर्फ 2 सीटों पर सर्वसम्मति नजर आ रही है। बाकी सीटों की स्थिति ऐसी है कि किसी 1 नाम को कार्यकर्ताओं की पसंद कहा ही नहीं जा सकता।
शिवपुरी: यशोधरा राजे सिंधिया सिंगल नाम।
पिछोर: किसी भी दावेदार के नाम पर कार्यकर्ता सहमत नहीं।
कोलारस: सबसे ज्यादा मारामारी, ज्यादातर ने एक दूसरे के नाम लिखे।
करैरा: खटीक के अलावा कोई भी चलेगा।
पोहरी: प्रहलाद भारती पिछड़े, नरेंद्र बिरथरे के नाम पर सबसे ज्यादा सहमति।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।