SHIVPURI में स्थापित होगा NFP, पूरे संभाग में होगी सप्लाई

Updesh Awasthee
0
भोपाल। महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित सात सयंत्रों से प्रदेश के 45 जिलों में पोषण आहार (टेक होम राशन) की आपूर्ति की जायेगी। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा शिवपुरी में 16 करोड़ लागत से 2500 मीट्रिक टन मासिक क्षमता के पोषण आहार सयंत्रों की स्थापना किया जा रहा है। इन सयंत्रों का संचालन महिला स्व-सहायता समूहों की सहकारी समितियों द्वारा किया जायेगा। सयंत्रों को जो लाभ प्राप्त होगा उसे सयंत्र से संबंधित सभी जिलों की महिला स्व-सहायता समूहों की सहकारी समितियों को वितरित किया जायेगा। शिवपुरी, में 15 जनवरी 2019 से पोषण आहार का उत्पादन आरंभ होना संभावित है।

पोषण आहार सयंत्रों से 6 माह से तीन वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं को सप्ताह में 6 दिन निर्धारित गुणवत्ता एवं मात्रा का पोषण आहार (टेक होम राशन) उपलब्ध कराया जायेगा।

शिवपुरी जिले में स्थापित संयंत्र से श्योपुर कलां, मुरैना, भिण्ड, दतिया, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी तथा अशोकनगर संबद्ध रहेंगे। इस संयंत्र से 108 करोड़ रूपये अनुमानित लागत का 18 हजार मीट्रिक टन पोषण आहार प्रतिवर्ष प्रदाय किया जायेगा, जिससे प्राप्त होने वाले 16 करोड़ रूपये अनुमानित लाभ का वितरण संबंधित सहकारी समितियों में होगा।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!