अमर प्रेम: पत्नि की मौत के बाद पति ने भी प्राण त्याग दिए | kolaras News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। दांप​त्य जीवन में अटूट प्रेम की कहानियां अब कम ही सुनने को मिलतीं हैं। यहां एक दंपत्ति के बीच इस कदर प्रेम था कि दोनों एक दूसरे को कष्ट में नही देख पाए। पति की तबीयत खराब हुई। आईसीयू में पति को देखकर पत्नि को हार्टअटैक आ गया और मौत हो गई। 5 दिन बाद स्वस्थ हुए पति को जब इसका पता चला तो उन्होंने भी प्राण त्याग दिए। पति-पत्नि का एक ही स्थान पर अंतिम संस्कार किया गया। 

कोलारस के राठौर मोहल्ले में निवास करने वाले शिवनंदन राठौर उम्र 75 साल का एक माह पूर्व स्वास्थ्य खराब चल रहा था। उन्है बहेरिया के अस्पाताल उपचार हेतु भर्ती कराया गया, उनकी पत्नि पुख्खो बाई उम्र 65 साल रविवार को उन्हे देखने अस्पताल पहुंची। 

अस्पताल में अपने जीवन साथी को ऑक्सीजन लगी देख वो घबरा गईं। उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की। डॉक्टरों ने बताया कि यह हार्टअटैक है। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जब 5 दिन बाद शिवनंदन राठौर की हालत में सुधार आया तो उन्होने अपनी पत्नि के बारे में पूछा। परिजनों ने पुख्खोबाई की मौत की सूचना दी वह भी सदमे में आ गए और उन्होने भी अपने जीवन साथी की याद में दम तोड दिया। 

शिवनंदन राठौर के परिजन बताते हैं कि माता-पिता कभी अकेले नहीं रहते थे। अक्सर एक साथ आते-जाते थे। मोहल्ले वालों का कहना है कि दोनों बहुत ही सरल स्वभाव के थे और कहते थे कि जिएंगे साथ मरेंगे भी साथ, लेकिन लोग यह बात नहीं मानते थे। अंत में संयोग यही हुआ कि जीए भी साथ और मरे भी साथ। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!