शिवपुरी। खबर जिले के मोहना और शिवपुरी के बीच रेलवे ट्रेक से आ रही है। जहां बीती रात ग्वालियर से इंदौर चलने वाली इंटरसिटी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। इस मामले की सूचना ट्रेन के ड्रायवर ने गेटमेंन को दी। जब गेटमेन मौके पर पहुंचा तो देखा कि उस जगह गाय की जगह एक युवक की बॉडी पड़ी हुई है।
जानकारी के अनुसार ग्वालियर से चलने वाली इंटरसिटी के ड्रायवर ने सूचना दी कि ट्रेन की चपेट में एक गाय आ गई है। गैटमेन मौके पर पहुंचा तो व्यक्ति का शव निकला। आरपीएफ भी मौके पर पहुंची। आरपीएफ टीआई दिलीप शर्मा ने बताया कि मृतक की जेब से आधार कार्ड मिला है जिसमें सिर्फ लखन सपेरा नाम लिखा हुआ है। लेकिन पता दर्ज नहीं है।
जिससे मृतक की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक काले कपड़ पहने हुए था जिससे चालक को लगा कि गाय ट्रेन से टकरा गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।