शहर के विभिन्न स्कूलों में जाकर लगभग 800 बच्चों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई। दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाकर यात्रा करने हेतू समझाइश दी गई कि हम वाहन चलाते समय हेलमेट लगाऐंगें तो एक्सीडेण्ट होने पर यह हमारी जान की रक्षा करता है। वाहन चालकों को अस्पष्ट नंबर प्लेट व बिना नंबर प्लेट के वाहन न चलाने हेतु निर्देश दिए गये।
यह रैली थाना यातायात से शुरू होकर शहर के मुख्य चैराहों से होकर निकाल गई, इस रैली का उद्येश्य आमजन को यातायात के प्रति जागरूक करना एवं यातायात नियमों का पालन करना था। रैली के दौरान एस.डी.ओ.पी. शिवपुरी सुरेशचंद दोहर, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राकेश शर्मा, रक्षित निरीक्षक भारत सिंह यादव, यातायात प्रभारी सूबे. रणवीर यादव,कण्ट्रोल रूम प्रभारी जितेन्द्र शाक्य एवं विभिन्न थानों का बल उपस्थित रहा।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।