विरोध से घबराईं, यशोधरा राजे शिवपुरी नहीं आईं ?

0
शिवपुरी। पूरे प्रदेश में एससी एसटी एक्ट में हुए संशोधन का विरोध हो रहा है। पहले यह सांसदों तक सीमित था फिर मंत्रियों का घेराव शुरू हो गया। इधर सोमवार को यशोधरा राजे सिंधिया को शिवपुरी आना था। प्रशासन की ओर से आधिकारिक सूचना जारी हुई थी परंतु वो नहीं आईं। 

प्रशासनिक प्रेस रिलीज में बताया गया था कि शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया शाम 6 बजे शिवपुरी पहुंचेगी और शाम 7 बजे एक कार्यक्रम में भाग लेगी और रात में ही झांसी के लिए रवाना होंगी। शाम को खबर आई कि यशोधरा राजे सिंधिया का अचानक से दौरा कार्यक्रम रद्द हो गया। 

अब कहा जा रहा है कि यशोधरा राजे सिंधिया पूरे प्रदेश में मंत्रियों के हो रहे विरोध से घबराकर शिवपुरी नहीं आईं। चूंकि उनका कार्यक्रम रद्द होने की कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं हुई। सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय शिवपुरी के प्रभारी राजेन्द्र शिवहरे से सारा दिन संपर्क करने की कोशिश की परंतु वो फोन भी नहीं उठा रहे। उन्होंने एसएमएस का भी जवाब नहीं दिया अत: चर्चाओं को बल मिलता है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!