शताब्दी बस में क्लीनर अकेली महिला को देख करने लगा गंदी हरकत, हुई चप्पल कुटाई

NEWS ROOM
0
कोलारस। खबर जिले के कोलारस अनुविभाग के कोलारस और लुकवासा चौकी के बीच देहरदा तिराहे के पास पेट्रोल पंप की है। जहां बीते रोज एक यात्री बस में स्टॉफ द्वारा एक महिला के साथ अभ्रदता करने का मामला प्रकाश में आया है। इस अभ्रदता से महिला इतना परेशान हो गई कि महिला ने पेट्रोल पंप पर जैसे ही बस रूकी उतरकर महिला ने जमकर चप्पल कुटाई की। इस घटना से क्लीनर की नाक में से खून निकलने लगा। 

जानकारी के अनुसार इंदौर से ग्वालियर चलने बाली शताब्दी बस इंदौर से आ रही थी। तभी इस बस में एक महिला अपने परिवार के साथ आ रही थी। महिला के साथ महिला का पति भी था। महिला का पति आगे की सीट पर बैठा हुआ था। तभी क्लीनर को लगा कि महिला अकेली है और क्लीनर आकर महिला के पास बैठ गया। 

पीछे बैठकर आरोपी क्लीनर ने पेंट की चेन खोलकर अशलील हरकत करने लगा। लेकिन महिला उसकी हरकतों को देखती रही और शांत रही। जैसे ही महिला अपने क्षेत्र में आई और बस सवारियों को उतारने के लिए जैसे ही रघुवंशी पेट्रोल पंप पर रूकी महिला ने बस से नीचे उतरकर क्लीनर में चप्पलों की बारिश कर दी। 

यह घटना सुबह लगभग 6 बजे कि है। इस चप्पल कुटाई के बाद महिला ने बस क्लीनर पर गंभीर आरोप लगाए तो फिर बस में सवार कुछ लोगों ने भी क्लीनर पर हाथ साफ किए। जिससे बस का क्लीनर गंभीर हो गया। उसकी नाक से खून निकलने लगा। उसके बाद महिला उतरी और अपने पति के साथ रन्नौद की ओर की बस में बैठकर रवाना हो गई। हांलाकि इस मामले की शिकायत पुलिस में नहीं की गई। जबकि उक्त पूरा वाक्या प्रत्यक्षदर्शीयों ने बताया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!