सिकंदरा बैरियर पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में फायरिंग, 19 पर मामला दर्ज

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। अभी हाल ही में सरकार द्वारा शुरू किए सिंकदरा बैरियर पर कब्जे को लेकर आज दिनारा में दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। इस विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर खुलेआम फायरिंग की। पुलिस ने दिनारा के पूर्व सरंपच की फरियाद पर से 19 लोगों के खिलाफ 307 सहित बलवा की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार दिनारा के पूर्व सरपंच सतीश गुप्ता और गाँव के ही कुछ दबंग लोगों के बीच बैरियर पर कब्जे को लेकर विवाद हो गया। पूर्व सरपंच का कहना था कि अब बैरियर पर शासकीय कर्मचारी ही रहेंगे किसी भी निजी व्यक्ति को नहींं रहने दिया जाएगा। यह बात पूर्व में बैरियर पर वसूली करने वाले गाँव के ही भानू यादव, दयासागर सांवला, अनिल उर्फ बल्लू यादव, गजराज सिंह यादव, छोटू यादव, अरुण यादव, महेन्द्र यादव, देवेन्द्र यादव, रणवीर यादव, सतवीर यादव, हिमांशु सांवला, विशाल यादव, रवि उर्फ मामा यादव, रवि यादव, रहीस यादव, लाखन उर्फ बल्लू यादव, महेश यादव, राजेन्द्र यादव, विवेक यादव को खल गई और उन्होंने सतीश गुप्ता पक्ष के लोगों की मारपीट करते हुए उन पर बंदूकों से फायर झोंक दिए। 

पुलिस ने इस मामले में सतीश गुप्ता की फरियाद पर आरोपीयों के खिलाफ धारा 307, 342, 323, 294, 506, 147, 148,149 भादवि के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!