शिवपुरी। बीती 29 अगस्त से 2 सितम्बर तक तात्या टोपे स्टेडियम भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में शिवपुरी के अण्डर 19 वर्ग में खेल रहे चिंतन हरि गुप्त ने ऊँची रेंक्स के साथ नेशनल गेम्स राष्ट्रीय खेल में स्थान बनाया है।
इस वर्ग में इससे पूर्व शिवपुरी से किसी भी खिलाड़ी ने अब तक राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व नहीं किया है। होनहार बैडमिंटन खिलाड़ी चिंतन शहर के व्यावसाई हरिशरन गुप्ता बॉबी के सुपुत्र हैं और पिछले एक वर्ष से मुम्बई और हैदराबाद में कड़ी मेहनत कर तैयारी कर रहे है।
चिंतन की इस सफ लता पर उन्हें बधाई देने वालों में तानू रजौरिया, अमिताभ त्रिवेदी, मुन्नू जैन, समीर सक्सैना, नवीन मलिक, निखिल चौक्से, अविनाश, दिलीप वैश्य, प्रयाग, डॉ एमडी गुप्ता, नंदकिशोर रठी आदि शामिल है जिन्होंने चिंतन और परिवार को बधाई दी और राष्ट्रीय स्तर पर सफ लता के लिये शुभकामनाऐं दी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।