शहर में गणेशोत्सव की धूम, मनमोहक झांकियां बनी आकर्षण का केन्द्र

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर में गणेश महोत्सव अपने चरम पर पहुंच गया है। विभिन्न स्थानों पर मनमोहक झांकियां लगने का क्रम शुरू है जो शहरवासियों के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। गांधी कॉलोनी, कुशवाह मोहल्ला में रावण द्वारा कैलाश पर्वत उठाने की मनमोहक झांकी सजाई गई वहीं हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में अशोक वाटिका, शक्तिपुरम कॉलोनी में भगवान राम द्वारा बाली का वध तथा मां पूर्ण कामेश्वरी समिति द्वारा भगवान  राम दरबार की झांकी, आर्य समाज रोड पर कृष्ण सुदामा की झांकियां लगाई गईं जिन्हें देखने के लिए रात्रि में शहरवासी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। 

झांकियों के साथ-साथ गणेश पांडालों में भी प्रतिदिन आरती के साथ-साथ झांकियां लगाने का क्रम भी जारी है। बीती रात्रि शहर के माधवचौक चौराहे पर ऑटो यूनियन द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। 

कल से डोल ग्यारस पर भगवान गणेश विमान निकाले जाएंगे वहीं अनंत चौदस को कस्टम गेट पर गणेश सांस्कृतिक समारोह समिति द्वारा मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान नृत्य प्रतियोगिताएं, सुंदर विमान प्रतियोगिताएं, चल झांकी प्रतियोगिताओं सहित अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!