शिवपुरी। आज पूरे जिले में दिन भर झमाझम बारिश चलती रही। जिसके चलते आज पूरे दिन लोग अपने घरों से नहीं निकल पाए। आज दिन भर हुई झमाझम बारिश ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया। जिसके चलते आज बारिश का आकड़ा बढक़र 757.7 मिमी पर पहुंच गया है। जबकि गत वर्ष आज दिनांक तक कुल 351.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई थी तथा जिले की औसत 816.3 मि.मी. है। अधीक्षक भू अभिलेख शिवपुरी से प्राप्त जानकारी अनुसार 1 जून 2018 से अभी तक तक तहसीलवार वर्षा की स्थिति इस प्रकार है।
शिवपुरी में 815.0 मि.मी., कोलारस में 930.0 मि.मी., करैरा में 872.4 मि.मी., नरवर में 988.0 मि.मी., पिछोर में 489.0 मि.मी., खनियांधाना 465.0 मि.मी., पोहरी में 653.0 मि.मी., बदरवास में 847.0 मि.मी., बैराड़ में 760.0 वर्षा दर्ज की गई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।