सीएम हेल्पलाइन: टीआई गौतम लाइन हाजिर | TI ASHARAM GAUTAM

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। बीते रोज पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर ने अपने थाना प्रभारियों की सर्जरी की थी। जिसमें उन्होंने तीन थाना प्रभारीयों को बदला था परंतु आज पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर ने फिर पोहरी थाना प्रभारी को लाईन अटैच कर दिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक को बीते कुछ दिनों से सीएम हेल्पलाइन में गलत तरीके से शिकायतों का निराकरण करने की शिकायत मिल रही थी। जिसमें जब पुलिस अधीक्षक ने पता किया तो थाना प्रभारी आशाराम गौतम गलत तरीके से शिकायतों का समाधान कर रहे थे। इसी पर कार्यवाही करते हुए एसपी राजेश हिंगणकर ने थाना प्रभारी को लाईन अटैच कर दिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!