शिवपुरी। शहर में बैखोफ बदमाशों पर पुलिस की पकड़ डीली होने के चलते बदमाश बैखोफ अंदाज में बारदातों को अंजाम दे रहे है। अभी पिछोर में हुए मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी चोरी में पुलिस हाथ पर हाथ धरें बैठी है। परंतु चोर पुलिस की पहुंच से दूर है। बीते रोज भी तीन बदमाशों ने बैखोफ अंदाज में एक बाईक सबार से लूट की बारदात को अंजाम देते हुए बाईक सहित मोबाईल लूट लिया है। इस मामले की शिकायत पीडि़त युवक ने पिछोर थाने में की। जहां पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार आकाश शर्मा पुत्र राधाकृष्ण शर्मा उम्र 24 साल निवासी जुझाई थाना करैरा अपनी बाईक क्रमांक एमपी 33 एमएल 2449 से पिछोर से खनियांधाना जा रहा था। तभी रास्ते में हेलीपेड़ के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने आकाश से लिफ्ट मांगी। लिफ्ट देने जैसे ही आकाश ने बाईक रोकी आरोपीयों ने आकाश के साथ मारपीट कर उसका मोबाईल छिना लिया।
उसके बाद आरोपीयों ने एक राय होकर युवक के साथ मारपीट कर बाईक छिनाकर भाग गए। इस मामले केी शिकायत पीडि़त आकाश शर्मा ने पिछोर थानें में की। जहां पुलिस ने अज्ञात आरोपीयों के खिलाफ धारा 392 भादवि 11,13 एमपीडीपीके एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।