एसपी हिंगणकर ने की थाना प्रभारीयों की सर्जरी, चौबे को अमोला से सतनबाड़ा भेजा, गुर्जर को सौंपी अमोला की कमान

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले में आज पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर ने अपने विभाग में सर्जरी की है। विभाग में सर्जरी करते हुए तीन थाना प्रभारीयों को बदला है। यह फेरवदल प्रशासनिक दृष्टिकोण के चलते किया गया है। विदित हो कि बीते कुछ समय पूर्व बर्तमान पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे ने सभी थानों की सर्जरी करते हुए सभी 28 थाना प्रभारीयों को बदला था। उसके बाद एसपी पाण्डे का ट्रांसफर हो गया था। 

उसके बाद शिवपुरी की कमान एसपी राजेश हिंगणकर ने संभाली। कमान संभालने के बाद एसपी ने अमोला थाना प्रभारी गोपाल चौबे को सतनवाड़ा थाना प्रभारी बनाया है। वही सतनबाड़ा थाना प्रभारी रणवीर सिंह चौहान को करैरा जेएसआई बनाया है। 

अमोला थाने की कमान थाना प्रभारी अजय सिंह गुर्जर को सौंपी है। वही पुलिस लाईन में पदस्थ उपनिरीक्षक विनीत तिवारी को सिरसौद थाना प्रभारी बनाया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!