मध्यांचल ग्रामीण बैंक में इन चोरों ने दिया था चोरी को अंजाम, पकड़वाने वाले को SP देंगे इनाम

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले में शानदार पुलिसिंग के लिए पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर ने पूरे शहर में लगभग 171 सीसीटीव्ही कैमरे लगवाए है। परंतु चोर अब इतने शातिर हो गए है कि इन सीसीटीव्ही कैमरों में आने के बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर है। शहर मेें कई बाईक चोरी की बारदातेें हुई है। परंतु पुलिस अभी तक इन बाईक चोरों तक नहीं पहुंच सकी है। आज बीते 15 अगस्त की रात्रि में चोरों ने शहर के टोंगरा रोड़ पर स्थिति मध्याचंल बैंक को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। 

इस मामले की शिकायत शाखा प्रबंधक महेन्द्र जैन द्वारा एक लिखित आवेदन देकर दर्ज कराई थी कि दिनांक 15-16 अगस्त 2018 की दरमियानी रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा मध्यांचल ग्रामीण बैंक टोंगरा रोड़ शिवपुरी से बैंक का ईलेक्ट्रोनिक सामान चोरी कर ले गये। जिस पर थाना कोतवाली द्वारा उक्त मामले में अज्ञात चोरों पर धारा 457, 380 भादवि का दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। 

उक्त चोरी के आरोपियों के हुलिए सहित फोटो सी.सी.टी.व्ही. केमरों के माध्यम से लिए गये हैं किन्तु उनकी पहचान सही सही से नहीं हो पा रही है, जो कोई भी व्यक्ति/अधिकारी/कर्मचारी उक्त घटना के आरोपियों की जानकारी देगा या उनको गिरफ्तार करवाने में पुलिस की मदद करेगा उसे पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा उचित ईनाम से पुरूस्कृत किया जावेगा।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!