SHIVPURI में भारी बारिश की चेतावनी

Updesh Awasthee
0
भोपाल। मौसम विभाग के अनुसार मप्र के 21 जिलाें में अगले 24 घंटे में भारी बारिश हो सकती है। इस लिस्ट में शिवपुरी का नाम भी है। बता दें कि बारिश के कारण पिछले दिनों 9 मौतें हो चुकीं हैं। मौसम विभाग ने यह अलर्ट जारी किया है। इसके बाद आपदा कमिश्नर ने 21 जिलों के कलेक्टरों को आपदा से निपटने के लिए जरूरी इंतजाम तैयार करने के लिए कहा है। विभाग के अनुसार मालवा-निमाड़ के इंदौर, धार, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, रतलाम, उज्जैन, देवास, सहित बैतूल, हरदा, होशंगाबाद, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, जबलपुर, राजगढ़, गुना और शिवपुरी में तेज बारिश हो सकती है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!