कलयुग में लोगों के कष्ट हरने के लिए अवतरित हुए भगवान श्रीकृष्ण: मुकेश शास्त्री | shivpuri

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के कोलारस क्षेत्र के ग्राम इमलावदी में चल रही श्रीमद भागवत कथा में आज भगवान श्रीकृष्ण की जन्म की कथा सुनाई गई। इस कथा का आयोजन इमलावदी गांव में लगभग 20 युवाओं ने शराब ने शिवपुरी निवासी महाराज मुकेश उपाध्याय के सानिध्य में शराब छोडने का संकल्प लिया। उसके बाद जैसे ही ग्रामीणों ने शराब छोड़ी पूरे गांव में खुशी का माहौल निर्मित हो गया। बस फिर क्या था सभी ग्रामीणों ने एक राय होकर भागवत कराने का निर्णय लिया। आज भागवत सप्ताह का पांचवा दिन था। जिसमें भगवान श्रीकृष्ण का जन्म उत्सब बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जैसे ही भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ लोगों ने जमकर जश्र मनाते हुए आतिशवाजी की और जमकर नृत्य किया। 

इस दौरान महिलाएं भी पीछे नहीं रही। उन्होने भी भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में सिर झुकाकर जमकर नृत्य किया। इस दौरान पूरा गांव भक्तिभाव में डूबा हुआ है। यह वही गांव है जो पिछले 2 माह पहले शाम होते ही शराब के नशे में धुत्त हो जाता था। जो इस शराबीयों को शराब से नफरत हो गई है। और वह आनंदमय माहौल में जीवन जी रहे है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!