शिवपुरी। खबर शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र के संजय कॉलोनी में एक युवक ने अपने ही घर में बीती रात्रि फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले की सूचना परिजनों ने फिजीकल थाना पुलिस को दी। तत्काल फिजीकल थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और लाश को नीचें उतवाकर पीएम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है। जानकारी के अनुसार संजय कॉलोनी में निवासरत रतनलाल पुत्र केसरिया शाक्य उम्र 45 वर्ष बीते कुछ दिनों से पेट दर्द की शिकायत से परेशान था। जब रतनलाल ने पेट की जांच कराई तो उसमें पथरी पाई गई। इस पथरी के दर्द से परेशान होकर रात्रि में परिजनों के सो जाने के बाद युवक ने घर में ही पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है। पथरी का दर्द सहन नहीं कर पाया युवक, फांसी पर झूला | SHIVPURI NEWS
8/01/2018
0
शिवपुरी। खबर शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र के संजय कॉलोनी में एक युवक ने अपने ही घर में बीती रात्रि फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले की सूचना परिजनों ने फिजीकल थाना पुलिस को दी। तत्काल फिजीकल थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और लाश को नीचें उतवाकर पीएम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है। जानकारी के अनुसार संजय कॉलोनी में निवासरत रतनलाल पुत्र केसरिया शाक्य उम्र 45 वर्ष बीते कुछ दिनों से पेट दर्द की शिकायत से परेशान था। जब रतनलाल ने पेट की जांच कराई तो उसमें पथरी पाई गई। इस पथरी के दर्द से परेशान होकर रात्रि में परिजनों के सो जाने के बाद युवक ने घर में ही पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
Tags

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।