शिवपुरी। कल शाम से लगातार हो रही बारिश के कारण करैरा कस्बे में स्थित नगर पंचायत का पुराना भवन भरभराकर गिर गया इस दौरान कोचिंग जा रही एक छात्रा मलबे में दबकर घायल हो गई जिसे स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया है। घटना के 2 घंटे बाद भी मौके पर कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा। जिससे लोगों में काफी नाराजगी देखी गई।
आज सुबह एक बालिका साहिबा पुत्री हाई खान निवासी मुढरीपुरा कोचिंग जा रही थी। जैसे ही वह अनुपम टॉकीज से होते हुए पुरानी तहसील के पास बने पुराने नगर पंचायत भवन तक पहुंची उसी दौरान नगर पंचायत की वह इमारत भरभराकर गिर गई। जिससे साहिमां मलबे में दब गई जब यह घटना वहां मौजूद लोगों ने देखी तो तुरंत ही बचाव कार्य शुरू किया और बालिका को मलबे से बाहर निकाला।
इसके बाद उसे अस्पताल ले गए जहां बालिका की हालत गंभीर बनी हुई है घटना की जानकारी तुरंत ही स्थानीय लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों और नगर पंचायत कर्मियों को दी लेकिन घटना के 2 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई मौके पर नहीं पहुंचा।
इमारत के गिरने से बिजली खम्मा टूटा फैला करंट
करैरा में पुराने नगर पंचायत भवन बारिश के कारण गिरने से बाल लगा एक बिजली का खंभा भी टूट गया जिससे क्षेत्र में करंट फैल गया हालांकि खम्मा टूटने की सूचना मिलने पर ही बिजली विभाग द्वारा विद्युत सप्लाई बंद कर दी गई जिससे वहां एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया बिजली का खंबा टूटने से क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद हो गई। जिससे लोग काफी परेशान होते देखे गए।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।