IG अंशुमन यादव ने परेड ग्राउण्ड में किया वृक्षारोपण, नवीन SDOP कार्यालय का किया लोकापर्ण

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर अंशुमन यादव ने आज पुलिस परेड ग्राउण्ड शिवपुरी में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार के फलदार व फूलदार वृक्षों का वृक्षरोपण किया गया। इस अवसर पर पुलिस उप-महानिरीक्षक मनोहर वर्मा व पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर के साथ-साथ जिले के समस्त अनुभागों के एस.डी.ओ.पी. एवं लॉयंस क्लब के सदस्य उपस्थित रहे। 

नव निर्मित पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय शिवपुरी का हुआ लोकार्पण
पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर अंशुमन यादव के करकमलों द्वारा आज नव निर्मित पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय शिवपुरी, ग्वालियर वायपास रोड घोड़ा चैक के पास विधि विधान पूर्वक पूजा कर लोकार्पण किया गया । इस अवसर पर पुलिस उप-महानिरीक्षक मनोहर वर्मा व पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर के साथ-साथ जिले के समस्त अनुभागों के एस.डी.ओ.पी. उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा पुलिस टीम को बधाई दी गई।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!