कोलारस। खबर जिले के कोलारस थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां नेताओं ने एक भाजपा नेता के घर को निशाना बनाकर घर से लगभग डेढ़ लाख रूपए का माल पार कर दिया। इस घटना की सूचना भाजपा नेता ने पुलिस थाना कोलारस में दी। जहां पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार बीजेपी नेता खेमराज धाकड़ के चाचा रामेश्वर धाकड़ की डेढ़ लाख रुपए सोने का हार सोने की चूडिय़ां चांदी की करधनी एवं पायल 3 जोड़ी एवं बिछिया बिछिया सहित अन्य सामान ले उड़े।
इस दौरान रामेश्वर धाकड़ अपने परिवार के साथ दूसरे कमरे से सोते रहे। और चोरों ने बाहर से गेट लगाकर चोरी की बारदात को अंजाम दिया। इस मामले की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।