शिवपुरी। खबर जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के पिछोर में नर्सिंग मंदिर के सामने से आ रही है। जहां दो चोरों ने सुनार की दुकान में चोरी कर दो तौला सोना पार कर दिया। इस मामले की सूचना सुनार ने पिछोर थाने में दी। जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। जानकारी के अनुसार पिछोर कस्बे के नर्सिंग मंदिर के सामने प्रकाशचंन्द्र पुत्र वैजनाथ सोनी उम्र 38 साल निवासी रेंज मार्केट पिछोर की सोने की दुकान है। वीते रोज प्रकाश चंद्र अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। तभी दो अज्ञात युवक ग्राहक बनकर दुकान पर आए और दुकानदार से हाय मांगी। जिसपर दुकानदार ग्राहकों को हाय दिखाने लगे।
ग्राहक हाय देखकर पंसद नहीं आने पर चले गए। जब दुकानदार ने देखा तो दुकान में आरोपीयों के पास ही रखी एक थैली गायव थी। जिसमें एक सोने का पेण्डल और सोने की बाली लगभग 2 तौला बजनी रखी हुई थी वह गायव मिली। इस मामले की सूचना जब कस्बे में और सार्राफा व्यापारीयों को लगी। तत्काल अपना अपना सामान देखने लगे।
जिसपर एक और सर्राफा व्यापारी ने बताया कि इस हुलिए के युवक तो उनकी दुकान पर भी आए थे। जिसमें युवक ने प्रकाश चंद्र को सीसीटीव्ही केमरे दिखाए। जिसमें दोनों युवक दिखाई दे रहे है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। पुलिस सीसीटीव्ही के आधार पर आरोपीयों की तलाश में जुट गई है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।