शिवराज की अमेरिका से अच्छी सड़कें: अंतिम यात्रा को भी नाले से निकालना पड़ा | kolaras news

Updesh Awasthee
0
मुकेश रघुवंशी/शिवपुरी। यह वीडियो शिवराज सिंह सरकार के गाल पर तमाचा मारने जैसा है। सीएम शिवराज सिंह चौहान मंच से चिल्ला-चिल्लाकर स्वर्णिम मध्यप्रदेश का नारा देते है। परंतु जो आज वीडियों सामने आया है उसने शिवराज सरकार की धज्जिंया उड़ाकर रख दी है। यह वीडियों वहां का है जहां अभी दो माह पूर्व ही पूरा का पूरा मंत्री मण्डल डला रहा। यह वीडियो जिले के कोलारस अनुविभाग के लुकवासा कस्बे से आया है। जहां आज एक दलित नेता हरपाल सिंह जाटव की आज हार्ड अटैक से मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजन जब नेताजी के शव की अंत्येष्टि के लिए लाश को शमसान घाट ले जाने लगे। 

शमसान घाट कृषि उपज मंडी के पीछे से होकर लिलवारा रोड़ पर स्थिति है। जैसे ही परिजन शवयात्रा को लेकर जाने लगे तभी आगे लिलवारा रोड़ पर बिना पुलिया के नाले में पानी वह रहा था। परिजनों ने दूसरे रास्ते से होकर शवयात्रा को खेतों में होकर गुजारा। यह शवयात्रा जिस खेत से निकाली गई वहां भी घुटनों तक पानी वह रहा था।

यह शर्मसार वीडियों सामने आने के बाद लोगों ने जमकर शिवराज सरकार को कोसा। यहां बता दे कि लुकवासा में बरसात के दिनों में चार माह तक लगभग यही हाल रहता है। जिसके चलते लोगों को अंत्येष्टि के लिए ही पानी भरे नाले से होकर गुजरना पड़ता है। हांलाकि इस नाले के दोनों और रोड़ तो स्थिति है परंतु इस रोड़ पर पुलिया नहीं है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!