कांग्रेस ने घोषित किए ब्लॉक अध्यक्ष, गुटबाजी का शिकार पोहरी और करैरा

0
शिवपुरी। लम्बे समय के बाद आखिरकार कांग्रेस ने शिवपुरी, कोलारस और पिछोर विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा कर दी हैं। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में चार-चार ब्लॉक अध्यक्ष बनाए गए हैं। पहली बार शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र में दो  ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई हैं। अभी तक शहर में एक अध्यक्ष हुआ करता था। पोहरी और करैरा विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा होनो अभी बांकी हैं। 

कल देर रात पीसीसी ने प्रदेश मेे कई जिलों के ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा की। इस तारतम्य में शिवपुरी जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में से शिवपुरी, कोलारस ओर पिछोर विधानसभा क्षेत्रों में ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा की गई है। अभी तक शहर अध्यक्ष पद पर सिद्वार्थ लढ़ा काबिज थे। कांग्रेस के चुनाव में सिद्वार्थ लढा यथावत रखे गए हैं। 

उन्हें शिवपुरी दक्षिण से ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया हैं, वही शिवपुरी उत्तर से शैलेन्द्र टेडिय़ा की नियुक्ति हुई हैं। शिवपुरी ग्रामीण अध्यक्ष पद पर पूर्व विधायक स्व. जगदीश वर्मा पुत्र प्रद्युम्म वर्मा का निर्वाचन हुआ जबकि खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष पद पर वीरसिंह लोधी की ताजपोशी हुई हैं। कोलारस विधानसभा क्षेत्र में शहर ब्लॉक अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूर्व मंडी अध्यक्ष भरत सिंह चौहान की नियुक्ति हुई हैं, जबकि पड़ोरा ब्लॉक अध्यक्ष पद पर सीताराम रावत के सुपुत्र धर्मेन्द्र रावत का निर्वाचन हुआ हैं। 

बदरवास ब्लॉक अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता चंद्रभान सिह यादव के सुपुत्र योगेन्द्र यादव की नियुक्ति हुई हैं। रन्नौद ब्लॉक अध्यक्ष शिवनंदन पडरया को बनाया गया हैं। पिछोर विधानसभा क्षेत्र  से निवर्तमान अध्यक्ष रामकृष्ण पाराशर की पुन: नियुक्ति हुई हैं। जबकि मोहम्मद सलीम खान को खनियाधानां ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया हैं। बामौर अध्यक्ष पद पर त्रिलोक सिंह और भौंती ब्लॉक अध्यक्ष शंकर कुशवाह को बनाया गया हैं। निर्वाचित सभी ब्लॉक अध्यक्ष सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमें के माने जाते हैं। 

गुटबाजी ने रोकी पोहरी और करैरा की विधानसभा की नियुक्तिया
पोहरी विधानसभा क्षेत्र में गुटबाजी के चलते ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा को टाल दिया गया। सूत्र बताते है कि इस विधाानसभा क्षेत्र में पोहरी से श्री यादव को ब्लॉक अध्यक्ष बनाना तय किया गया था लेकिन पूर्व विधायक हरिबल्लभ शुक्ला उनके पक्ष में नही थे। इसके आलावा बैराड और सुभाषपुरा में विवाद नही था। 

सुभाषपुरा ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर अवतार सिंह गुर्जर की नियुक्ति होनी तय थी,लेकिन पोहरी ब्लॉक अध्यक्ष अध्यक्ष्ज्ञ पद पर विवाद होने के कारण पूरी विधानसभा के ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति टल गई। 

करैरा विधानसभा क्षेत्र में विधायक शकुन्तला खटीक और पार्टी में उनके विरोधियों के विवाद के चलते ब्लॉक अध्यक्षो की नियुक्ति नहीं हुई। इस विधानसभा क्षेत्र में करैरा,नरवर,दिहायला और दिनारा में ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति होना हैं। 
Tags

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!