करैरा। जिले के करैरा के मांझी की पहाडिय़ा पर स्थित जंगल में लकडिय़ां लेने गईं एक महिला किरण पत्नी जनवेद आदिवासी निवासी डुमघना पहाड़ी से गिर गई जिससे उसको गंभीर चोटें आईं और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार किरण प्रतिदिन की भांति जंगल से लकडिय़ां लेने कल दोपहर 3 बजे घर से निकली थी जहां वह पहाड़ी पर चढक़र ऊपर जंगल में लकडिय़ां बीन रही थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह अपना संतुलन खो बैठी जिससे वह पहाड़ी से नीचे गिर गई जिससे शरीर में गंभीर चोटें आईं और इलाज के लिए करैरा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।