4 अगस्त को मानस भवन में लगेगा स्वरोजगार मेला, यशोधरा राजे करेंगी हितग्राहियों को लाभांवित

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। प्रदेश के सभी जिलों सहित शिवपुरी में भी 04 अगस्त को स्वरोजगार सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने बुधवार को जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना संबल के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं में हितग्राहियों को लाभांवित किया जाना है। जिला स्तरीय स्वरोजगार मेला खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया के मुख्य आतिथ्य में 04 अगस्त को प्रात:11 बजे से मानस भवन शिवपुरी में आयोजित होगा। 

उल्लेखनीय है कि स्वरोजगार मेले में जिला एवं जनपद पंचायत द्वारा स्वरोजगार संबल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वरोजगार, शहरी विकास, नगर पालिका द्वारा स्वरोजगार संबल पेंशन योजना, उद्योग, हथकरघा, खादी ग्रामोद्योग, पिछड़ावर्ग कल्याण, अंत्यव्यवसाय, आदिम जाति कल्याण, उद्यानिकी, पशुपालन, मछली पालन विभागों द्वारा स्वरोजगार योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभांवित किया जाएगा। 

जबकि स्वरोजगार मेले में कृषि विभाग द्वारा फसल बीमा, स्वरोजगार सहायता, स्वास्थ्य विभाग द्वारा संबल योजना में हितग्राहियों को लाभांवित, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत महिला हितग्राहियों को नि:शुल्क घरेलू गैस कनेक्शन, श्रम विभाग द्वारा संबल योजना में हितग्राहियों को लाभांवित, वन विभाग द्वारा वनोपज एवं तेंदुपत्ता तोडऩे वाले श्रमिकों को चरण पादुका एवं पानी की कुप्पी, साड़ी आदि का वितरण किया जाएगा। 

जबकि सामाजिक न्याय विभाग द्वारा कल्याण पेंशन और विभिन्न बैंकों द्वारा मुद्रा बैंकिंग योजना के तहत हितग्राहियों को लाभांवित किया जाएगा। एसआरएलएम द्वारा महिला समूहों को स्वरोजगार की विभिन्न गतिविधियां संचालित किए जाने हेतु सहायता दी जाएगी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!