राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार, बिना पीएम दाह संस्कार, अब अस्थिया तलाशने में जुटा वनविभाग

NEWS ROOM
0


शिवपुरी। खबर जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां बीते रोज राष्ट्रीय पक्षी का शिकार किया गया। मोर का शिकार करने के बाद शिकारी जैसे ही मृत मोर को ले जाने लगे। तभी वहां ग्रामीण आ गए। ग्रामीणो ने तत्काल इस मामले की जानकारी वनविभाग को दी। वन विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लिया, लेकिन गंभीरता मौके पर ही पहुंचने तक ही सीमित रही। अब इस पूरे मामले को वनविभाग छिपाने में लग गया है। जानकारी के अनुसार जिले के सतनवाड़ा फोरेस्ट रेंज अंतर्गत ग्राम गोपालपुर में बीते रोज किसी शिकारी द्वारा पक्षी मोर का शिकार किया गया। यह शिकार पाडरखेड़ा रेलवे क्रॉसिंग के पास किया गया। लेकिन ग्रामीणो ने इस शिकारी को शिकार करते देख लिया। इस कारण शिकार मृत मोरों को छोडकर भाग गया। ग्रामीणो ने तत्काल इस मामले की सूचना वन विभाग के रेंज ऑफिस में दी। बताया गया है कि उक्त शिकारी ने 2 मोरों का शिकार किया था। 

सतनवाड़ा वन टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौके पर पहुंची। टीम ने जाकर इन दोनों मृत मोरों को अपने कब्जे में कर अपने साथ सतनवाड़ा लेकर आ गई। सतनवाड़ा पहुंचकर जैसे ही टीम ने इन मोरों का पीएम कराना चाहा तो किसी का फोन रेंजर सहाब के पास पहुंच गया। बस फिर क्या था पूरा वन अमला जिस तरीके से मोरों की छानबीन में लगा था। तत्काल पूरे मामले को निपटाने में जुट गया। 

टीम ने बिना पीएम कराए उक्त मोरों को ले जाकर वही पास में रेंज के पीछे दाह संस्कार करते हुए जला दिया। मोरों को जलाने के बाद टीम इनकी हड्डीयों को भी लेकर अपने साथ दूसरे स्थान पर पहुंचे और इन हड्डियों को ही कोई न देख ले इस तरह से एक खेत मेें दफना दिया। उसके बाद मामले की पर्देदारी में पूरा अमला जुट गया। 

इन हड्डियों को दफनाते हुए ग्रामीणों ने वन अमले को देख लिया। और अमले के जाते ही इन हड्डियों को निकालकर समेट अपने साथ ले आए। जैसे ही इस मामले की भनक मीडिया को लगी अधिकारीयों के हाथ पैर फूलने लगे। तत्काल वन विभाग की टीम फिर उसी स्थान पर पहुंची और सबूत मिटाने में जुट गई। हांलाकि मौके पर हड्डीयों न मिलने पर अधिकारीयों के हाथ पैर फूल गए है। बताया जा रहा है कि उक्त मोरो का शिकार विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के डिनर के लिए करवाया गया था। इस कारण ही इस पूरे में मामले में विभाग पर्देदारी कर रहा है। 

इनका कहना है.
यह मामला आपके द्वारा संज्ञान में लाया गया है। हमें तो कुछ पता ही नहीं है। अब आपको सूचना किसने दी। हम देख रहे है। 
विष्णु शर्मा, रेंजर सतनवाड़ा रेंज
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!