शिवपुरी। खबर जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के भटनावर चौकी क्षेत्र से आ रही है। जहां आज भटनावर कस्बे में ही अपनी बीमारी से त्रस्त आकर एक युवक ने अपने घर के बाहर खडे चिरौल के पेड से लटककर आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कामय कर मामला विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार अवधेश पुरी पुत्र गणेश पुरी उम्र 35 साल निवासी मठ भटनावर बीते कुछ दिनों से बीमारी से जूझ रहा था। बीमारी के चलते उसका मुंह नहीं खुलता था। जिसे लेकर अवधेश परेशान रहता था। बीते रोज इसी बात को लेकर पति-पत्नि में भी विवाद हुआ।
इस विवाद के बाद युवक अपने घर में सो गया। सुबह जब परिजन उठे तो देखा कि मौहल्ले में चिरौल के पेड़ से अवधेश का शव लटका हुआ है। इस मामले की सूचना तत्काल ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को नीचे उतारकर मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।