करैरा। जिले के करैरा अनुविभाग के करैरा थाना क्षेत्र के कारोठा गांव में एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले की शिकायत किशोरी ने करैरा थाने में की। जहां पुलिस ने तीन आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। जानकारी के अनुसार ग्राम कारोठा में एक नाबालिग किशोरी अपने घर से तालाब के पास शौच के लिए गई हुई थी। शौच कर जैसे ही किशोरी तालाब के पास पुलिया पर पहुंची। वहां तीन आरोपी अभिषेक जाटव, कोशन जाटव और प्रवेश जाटव पुलिया पर बैठे हुए थे।
अकेली किशोरी को देखकर आरोपी अशलील फब्तियां कसने लगे। जब किशोरी वहां से जल्दी सेे निकलने लगी तो आरोपीयों ने एकराय होकर किशोरी का हाथ पकड़ लिया और किशोरी के साथ अशलील हरकत करने लगे। जब किशोरी चिल्लाई तो आरोपी किशोरी को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए।
इस मामले की शिकायत पीडि़ता ने अपने परिजनों से की। परिजन तत्काल किशोरी को लेकर करैरा थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर आरोपीयों के खिलाफ धारा 354, 506, 34 ताहि 7/8 पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।