शिवपुरी। सोशल मिडिय़ा पर एक वीडियो वायरल हुआ हैं, इस वीडियो में कोलारस के कांग्रेस के विधायक महेन्द्र सिंह यादव एक मंच से भारतीय जनता पार्टी की सरकार की योजनाओं की तारिफ कर रहे हैं, और सीएम शिवराज सिंह को धन्यवाद भी ज्ञापित कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो 1 माह पुराना हैं। यह वीडियो नगर पचांयत कोलारस की संबल योजना का कार्यक्रम था। इस वीडियो में कांग्रेस के विधायक महेन्द्र सिंह यादव भाजपा की एकल बत्ती योजना की भूरी-भूरी प्रशंसा कर रहे हैं, इसमें 200 रू में एक माह लाईट देने वाली योजना को गरीबों की कल्याण की योजना बता रहे हैं।
जैसा कि विदित है कि कोलारस के स्व: विधायक रामसिह यादव के दुखद निधन के बाद सांसद सिंधिया ने विधायक रामसिंह यादव के बेटे महेन्द्र सिंह यादव को टिकिट दिया था। और पूरे मप्र की भाजपा ने इस सीट को हथियाने के लिए अपने मंत्रियो की सेना भेज दी थी।
लेकिन महेन्द्र यादव के सारथी बन सिंधिया ने भाजपा के इन मंत्रियो की फौज से विजयी पाई। स्व: विधायक का ग्रह गांव खतौरा को सिंधिया का घर मना जाता हैं, लेकिन इस समय राजनीति करवट ले रही हैं।
मौजूदा विधायक महेन्द्र सिंह यादव का टिकिट खतरे में बताया जा रहा है। राजनितिज्ञ पंडितो को कहना है कि ऐसे समय जब कांग्रेस प्रदेश की सत्ता पर काबिज होने के लिए पूरा जोर लगा रही हैं,ऐसे में महेन्द्र का शिवप्रेम क्या इशारा करता हैं। कयास लगाए जा रहे है कि कही गुप्त मिटिंग या ओर कोई कारण के कारण विधायक महेन्द्र सिंह यादव शिव चालीसा गा रहे हैं।
शिव चालीसा पढ़ते हुए कांग्रेसी विधायक महेंद्र यादव cm की योजनाओं का गुड़गान करते हुए pic.twitter.com/SzMPzbCY30— Shivpuri Samachar (@ShivpuriS) August 28, 2018


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।