मिले बाचें कार्यक्रम: SP पहुंचे शिक्षक बनकर बच्चो के बीच, बताए गुरूमंत्र

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। आज मिले बांचे कार्यक्रम के तहत शिवपुरी जिले के SP राजेश हिंगणकर द्वारा पुलिस लाईन स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में जाकर छात्र-छात्राओं के समक्ष एक शिक्षक के रूप में उपस्थित हुए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया कि आपको कोई तनाव तो नही है और हम वर्दी वाले अंकल यहाँ क्यों आये है। मैं आपके बीच बैठकर अपने बचपन में लौट आया हूँ मेरे बचपन की यादें आज ताजा हो गयी है वो मस्ती करना, खेलना कूदना और पढाई करना व बस्ता लेकर स्कूल जाना। 

मैं भी आप ही तरह नीचे बैठकर पढ़ाई करके आज यहाँ तक पहुँचा हूँ जो भी काम करो मन लगाकर करो। जिससे आपका भविष्य सुनहरा बन सके जिससे आप अच्छे पदो पर पहुंचकर समाज और देश की सेवा कर सको। 

अपने आप को अच्छा आदमी बनाना चाहिये पढ़ लिखकर अच्छे काम करके अपने माता पिता, समाज व देश का नाम रोशन करें। समाचार पढने से हमें जानकारी मिलती है जिससे सामान्य ज्ञान की जानकारी प्राप्त होती है और आपका बेस भी सही बनता है। 

आज शिक्षक बने एसपी शिवपुरी ने बच्चो से सामान्य ज्ञान के प्रश्न पुछे,और इन प्रशनो के सही उत्तर देने वाले बच्चो को एसपी द्वारा ईनाम दिए गए। बच्चो ने भी पुलिस अधीक्षक से भी प्रश्र किए और कहा कि पुलिस कैसे बना जाता हैं,उत्तर में शिक्षक के रूप में बच्चो के बीच पहुंचे एसपी शिवपुरी ने कहा कि पढ़ाई के साथ अपने शरीर का फीट रखने के लिए खेलना कूंदना भी अतिआवश्यक हैं। इससे शरीर भी फीट रहता हैं और अपना आत्मबल भी कम नही होता हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य आरएन अवस्थी,रक्षित निरिक्षक भारत सिंह यादव,विद्यालय का स्टाफ उपस्थित था। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!