शिवपुरी। शिवपुरी जिले की शासकीय शालाओं में ‘‘मिल-बाँचें मध्यप्रदेश’’ कार्यक्रम आज सम्पन्न हुआ। ‘‘मिल-बाँचें मध्यप्रदेश’’ कार्यक्रम के तहत पंजीयन कराए गए जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं अन्य वॉलेंटियर्स द्वारा स्कूलों में जाकर बच्चों को ज्ञानवर्धक कहानियों एवं अपने जीवन के अनुभवों के माध्यम से शिक्षाप्रद जानकारी प्रदाय की। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एवं जिले के प्रभारी श्री रूस्तम सिंह जिले की करैरा तहसील के माध्यमिक विद्यालय टोड़ा करैरा में ‘‘मिल-बाँचें मध्यप्रदेश’’ कार्यक्रम में भाग लिया।
‘‘मिल-बाँचें मध्यप्रदेश’’ कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रहलाद भारती ने पोहरी तहसील के माध्यमिक विद्यालय बेंहटा में, कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने शा.कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोर्ट रोड़ में एवं पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर ने शा.मा.वि.पुलिस लाईन में पहुंचकर बच्चों को शिक्षाप्रद एवं महापुरूषों से संबंधित प्रेरणास्त्रोत कहानियां एवं जानकारी प्रदाय की। प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने माध्यमिक विद्यालय टोड़ा करैरा के छात्र-छात्राओं के लिए मंच निर्माण हेतु एक लाख रूपए देने की घोषणा की।
प्रभारी मंत्री रूस्तम सिंह ने माध्यमिक विद्यालय टोड़ा करैरा के छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद करते हुए कहा कि छात्र-छात्राएं बाल्यवस्था से ही लगन, मेहनत एवं ईमानदारी से अध्ययन कर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते है। इसीलिए छात्र-छात्राएं अभी से अपने भविष्य का लक्ष्य तय कर अध्ययन करें। उन्होंने महान वैज्ञानिक आर्यभट्ट की जीवनी को सुनाते हुए बताया कि वे कड़ी लगन एवं मेहनत से महान वैज्ञानिक बने। उन्होंने शून्य के महत्व को बताया। श्री सिंह ने बच्चों को पढ़ाई-लिखाई में शॉटर्कट न अपनाने का आग्रह किया।
रूस्तम सिंह ने अपने अध्ययनकाल की जानकारी देते हुए कहा कि उनके द्वारा भी हायर सेकेण्डरी बोर्ड परीक्षा में प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया है। इतना ही नहीं विश्वविद्यालय में भी टॉपर रहे। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक के रूप में इंदौर एवं रायपुर जैसे जिलों की कमान संभाली और आई.जी. के पद को छोडक़र राजनीति के माध्यम से समाजसेवा के लिए आए।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।