सत्य कथा: मुतक के भाई के थे अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध, भाई को बचाने के फेर में गई देवेन्द्र की जान

0
शिवपुरी। भौंती जिले के भौंती थाना अंतर्गत ग्राम ढला में मंगलवार की सुबह एक महिला सहित चार लोगों ने एक युवक व उसकी प्रेमिका पर लाठियों से हमला कर जमकर मारपीट कर दी। बाद में दोनों को बांधकर आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल युवक ने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने महिला सहित चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया। लेकिन सांझ ढलते ही इस घटना परिद्रश्य बदल गया और मृतक के परिजनों ने भौंती थाने के टीआई पर गुप्तांग में लात मारने का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव किया था। जानकारी के मुताबिक ग्राम ढला निवासी सुनीता उम्र 35 वर्षं परिवर्तित नाम, के पति की मौत कुछ समय पूर्व हो गई थी। उसके बाद से महिला के गांव के ही केशव लोधी उम्र 30 वर्ष पुत्र जगत सिंह लोधी अवैध संबंध बन गए। केशव सुनीता से उम्र में छोटा था और उसे भाभी कहता था। सजातीय होने के कारण केशव का सुनीता के घर आना-जाना था। इन संबंधों को लेकर सुनीता के ससुराल पक्ष के लोगों ने युवक को कई बार सुनीता के पास आने से मना किया। 

इसके बाद भी केशव का आना.जाना बंद नहीं हुआ। मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे देवेंद्र सुनीता के पास आया तो उसके ससुराल पक्ष से फूल सिंह, कल्लू लोधी, दीप सिंह व ममता लोधी ने मिलकर केशव व सुनीता की जमकर मारपीट कर दी। अपने भाई केशव को बचाने आए देवेन्द्र की भी इन लोगो ने जमकर मारपीट कर दी। दोनों भाई गंभीर घायल हो गए तो आरोपी उन्हें बांधकर भाग गए। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने देवेंद्र से मारपीट करते समय उसे मल-मूत्र भी पिलाया था ।

सुनीता इस मामले की सूचना डायल.100 पर दी। मौके पर आई पुलिस घायल देवेन्द्र, केशव और सुनीता को लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए तीनों को मेडिकल के लिए पिछोर स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान देवेंद्र ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पीएम कराकर फूल सिंह, कल्लू, दीप सिंह व ममता के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर ममता को गिरफ्तार कर लिया है ।

टीआई पर मारपीट के आरोप लगाते हुए घेरा थाना 
पिछोर से पूर्व विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी रहे प्रीतम लोधी के नेतृत्व में परिजनों व लगभग दो सैकड़ों लोगों ने भौंती थाने का घेराव करते हुए टीआई पर कार्रवाई की मांग की। शाम को मृतक देवेन्द्र के परिजनों ने भौंती टीआई पर आरोप लगाया कि देवेंद्र अपनी शिकायत में 9 लोगों के नाम एफआईआर दर्ज करने की बात कह रहा था, लेकिन टीआई ने उसके गुप्तांग में लात मारते हुए कहा कि केवल चार लोगों पर ही FIR करेंगे। लात मारने के बाद देवेंद्र की हालत बिगड़ गई और उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया 

अवैध संबंध का मामला
शुरुआती जांच में मारपीट की घटना अवैध संबंधों के चलते हुई। घायल युवक ने दम तोड़ दिया। मैला खिलाने की बात हमारे सामने नहीं आई। मुझ पर लात मारने का आरोप निराधार है। मैं क्यों किसी को लात मारूंगा। 
राजवीर कटारे, भौंती थाना प्रभारी 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!