राजनीति करने वाले शिक्षको के लिए बुरी खबर: अटैचमेंट तत्काल निरस्त

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश जैन ने जिला शिक्षा अधिकारी सहित सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी और बीआरसी का निर्देश दिए कि शालाओं एवं विभिन्न कार्यालयों में शिक्षकों के अटेचमेंट को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की कार्यवाही कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। श्री जैन ने उक्त आशय के निर्देश आज जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा के पत्रों की समीक्षा के दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए। 

सीईओ जैन ने बैठक में शिक्षा विभाग एवं महिला बाल विकास के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे सुनिश्चित करें कि स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों में बच्चों को पूरी गुणवत्ता के साथ भोजन प्राप्त हो। इसकी जवाबदेही संबंधित बीआरसी, बीईओ एवं परियोजना अधिकारी आईसीडीएस की होगी। उन्होंने बीआरसी एवं बीईओ को निर्देश दिए कि विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति भी सुनिश्चित हो। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!