भाजपा कार्यालय की खुदी पड़ी नींव ने ली वृद्ध की बलि

0
शिवपुरी। अभी कुछ दिनों पूर्व भाजपा के जिलाध्यक्ष पर अपने करीबीयों को इस कार्यालय के निर्माण की जिम्मेदारी देने की बात सामने आने पर रूके भाजपा कार्यालय की खुदी पड़ी नींव ने आज एक बुजुर्ग की बली ले ली है। वर्षों से भूमिपूजन करने के बाद अधूरे छोड़े भाजपा कार्यालय की नींव में गिरकर गुड फैक्टरी में काम करने वाला मजदूर गंभीर रुप से चोटिल हो गया और जब उपचार के लिए उसे लाया गया तो उसने अस्पताल में भर्ती होने के 1 घंटे बाद ही दम तोड़ दिया। खास बात यह है कि इस भाजपा कार्यालय का भूमिपूजन करने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सहित प्रदेश के बड़े नेताओं की भागीदारी रही थी। लेकिन यह तकरीबन तीन साल बाद भी बन न सका। 

ग्वालियर बायपास से मोहनी सागर जाने वाले रास्ते पर स्थित करोंदी संपवेल के पास मंगलवार रात करीब 8 बजे गुड फैक्टरी में मजदूर रतनलाल पुत्र छुट्टी रजक 60 साल जब घर जा रहा था तभी अर्से से बंद पड़े भाजपा कार्यालय की नींव खुदे 15 फीट के गड्ढे में गिरकर बुजुर्ग गंभीर रुप से चोटिल हो गया और उसकी चीख पुकार सुन आस पास के लोगो ने बडी मुश्किल से बुजुर्ग को गड्ढे से बाहर निकाला और उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लेकर आए जहां 9.40 पर उसे भर्ती कराया गया। 

लेकिन बुजुर्ग की हालत बिगड़ी तो परिजन उसे उपचार के लिए एम एम हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले का दुखद पहलू यह भी है कि जिला चिकित्सालय में डॉक्टर द्वारा एमएलसी नहीं दी गई। परिजनों को भी कुछ पता नहीं था जिससे बुजुर्ग के परिजनों को आर्थिक सहायता मिलने में अब परेशानी होगी।

वही बुजुर्ग के बेटे रामकिशन का कहना था कि पिता की मौत भाजपा कार्यालय के गड्ढे में गिरने से हुई है इस वजह से उसे भाजपा वाले ही अब आर्थिक मदद दिलाएं। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी का कहना था कि मैं अभी बाहर हूं, पार्टी कार्यक्रमों की व्यस्तता से काम रुका था। हादसे का मुझे भी दु:ख है जो भी हमसे शासकीय स्तर पर मदद हो सकेगी वह दिलाने का प्रयास करेंगे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!