जेठ के सामने बहू का गैंगरेप | Badarwas

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। खबर जिले के बदरवास थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां अपने जेठ के साथ ससुराल जा रही एक युवती के साथ दो आरोपीयों ने मिलकर रेप की बारदात को अंजाम दिया। इस मामले की शिकायत पीडि़ता ने बदरवास थाने में की। जहां पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय पीड़िता निवासी थाना बदरवास अपने मायके से ससुराल जा रही थी। तभी बडी खुरवार की पुलिया के पास आरोपी रामसिंह यादव और शैतान सिंह यादव निवासी बडी गड़बार थाना नई सिराय अशोकनगर ने महिला और उसके जेठ की बाईक रोक ली। 

उसके बाद दोनो आरोपीयों ने युवती के जेठ को बांधकर डाल दिया और जेठ के सामने ही महिला के साथ बारी बारी से रेप की वारदात को अंजाम दिया। उक्त घटना रात्रि लगभग 10 बजे के बाद की बताई गई है। इस मामले की शिकायत पीडि़ता ने बदरवास थाने में की। जहां पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 376,341,34 ताहि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!