गुरुद्वारे पर सरेआम मोबाइल स्नैचिंग, रात 9:30 बजे युवती हुई शिकार | shivpuri

0
शिवपुरी। अभी अभी खबर आ रही है कि शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा इलाके में अभी रात्रि लगभग 9:30 बजे एक आरोपी ने एक युवती का मोबाइल छीन लिया। आरोपी मोबाइल छीन कर भागने लगा तभी युवती चिल्लाई तो पब्लिक आरोपी के पीछे दौड़ गई। पब्लिक ने आरोपी को पकड़कर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार लक्ष्मी तिवारी उम्र 36 साल निवासी तरकेस्वरी कॉलोनी शहर के वी मार्ट शोरूम में काम करती है। आज रात्रि लगभग 9:30 बजे वह है शोरूम से अपने घर के लिए पैदल पैदल जा रही थी । तभी गुरुद्वारा चौक के पास युवती घर के लिए केले लेने लगी तभी पीछे से एक आरोपी आया और युवती के हाथ से मोबाइल छीन कर भागने लगा। 

युवती के चिल्लाने पर पब्लिक आरोपी के पीछे दौड़ी जहां गैलेक्सी होटल के पास पब्लिक ने आरोपी को पकड़ लिया।उसके बाद पब्लिक ने इस मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को कोतवाली ले आई है। आरोपी ने पूछताछ में बताया है की वह मंगलम लॉज में रुका हुआ है और कहीं बाहर का है पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस और अभी से मोबाइल बरामद नहीं कर पाई है।

इनका कहना है-
हां अभी एक युवती ने शिकायतों की है उस युवक से पूछताछ की जा रही है अभी तक आरोपी आरोपों से नकार रहा है हम पूछताछ कर रहे हैं जो भी होगा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विनय शर्मा, टीआई, कोतवाली
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!