5 साल से फरार चल रहे 5 हजार के इनामी सेवक दबौचा

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। आज शिवपुरी पुलिस ने चार साल से फरार चल रहे पांच हजार के इनामी बदमाश को दबौचा है। उक्त आरोपी पिछले 4 साल से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश हिंगणकर का पूरे जिले में बदमाशों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के चलते बीते रोज पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर को मुखबिर से सूचना मिली कि पिछले चार साल से फरार चल रहा आरोपी वारंटी यादव मोहल्ला इंदौर में किराये का मकान लेकर रह रहा है। 

मुखबिर सूचना पर रवाना होकर टीम यादव मोहल्ला इंदौर किराये के मकान पर पहुंची, फरार वारण्टी को पुलिस टीम के द्वारा घेराबंदी कर उसे ब-मुश्किल पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम सेवकराम पिता तेजा शाक्य उम्र 32 साल निवासी अमरपुर टपरियन थाना कोलारस हाल मुकाम यादव मोहल्ला इंदौर का होना बताया। 

जिसे वहॉं से गिरफ्तार कर थाना देहात लाया गया। कल जिसे माननीय उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर में पेश किया जायेगा। फरार वारण्टी पर 5000 रू का इनाम था। इसे पकडऩे पर पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर ने देहात थाना उपनिरीक्षक नितेश जैन, सउनि. बी.एस.जादौन, सउ निरीक्षक जितेन्द्र सिंह यादव,प्रआरक्षक गोवर्धन सिंह, प्रआर महेश तिवारी, आरक्षक दिनेश, आरक्षक राहुल कुमार, आरक्षक चालक रिषभ करारे की सराहनीय भूमिका रही। इस पूरी टीम को पुलिस अधीक्षक ने बधाई देते हुए पांच हजार की इनाम राशि देने की घोषणा की। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!