WIFE का गर्भपात करने वाले SP के स्टेनो को पुलिस ने दबौचा

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। फिजीकल पुलिस ने बीती रात्रि आगर एसपी मनोज कुमार सिंह के स्टेनो पुष्पेन्द्र अर्मिल को उसकी पत्नी को प्रताडि़त करने और उसका गर्भपात कराने के आरोप में फिजीकल चोकी प्रभारी रूपेश शर्मा ने गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया। आरोपी पुष्पेन्द्र पर आरोप है कि उसने द्वारिकापुरी कॉलोनी में रहने वाली स्नेहलता अर्मिल से प्रेम विवाह किया था। 
 
विवाह के कुछ समय तक तो आरोपी ने पत्नी को ठीक ढंग से रखा, लेकिन कुछ समय बाद आरोपी दहेज की मांग करते हुए उसे प्रताडि़त करने लगा और जबरन उसका गर्भपात करा दिया। इससे व्यथित होकर उसकी पत्नी स्नेहलता ने विगत 4 मई को फिजीकल थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई।

जिस पर पुलिस ने पुष्पेन्द्र सहित उसे परिजनों पर दहेज एक्ट की कायमी की थी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था जिसे बीती रात्रि आगर स्थित उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!