शिवपुरी। जिले के करैरा थाने में पदस्थ एसआई कमल बंजारा को नवागत पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार हिंडणकर ने लाईन अटैच कर दिया है। एसआर्ई कमल बंजारा पहले देहात थाने में पदस्थ रहे है। जहां तत्कालीन टीआई संजीब तिवारी और कमल बंजारा के बीच अच्छी ट्यूनिंग के चलते टीआई बताया गया है कि संजीव तिवारी के कहने पर कमल बंजारा को करैरा पदस्थ किया था।
उसके बाद अब नए थाना प्रभारी प्रदीप वाल्टर को लगातार क्षेत्र से शिकायत मिल रही थी कि एसआई कमल बंजारा शराब के नशे में क्षेत्र में लोगों से अभद्र व्यवहार करता है। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने कार्यवाही करते हुए एसआई कमल बंजारा को लाईन अटैच कर दिया है।
इनका कहना है-
थाना प्रभारी की शिकायत पर एसआई बंजारा को लाईन में काम करने के लिए बुला लिया हैै। अब जल्द उन्हें दूसरी जगह भेजा जाएगा।
कमल मौर्य, एएसपी शिवपुरी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।