धर्मांतरण के मामले में एबीव्हीपी मैदान में, कार्रवाई नही तो होगा आंदोलन

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। पिछले दिनो पीजी कॉलेज के छात्रावास में प्रोफेसर के द्ववारा छात्रो पर धर्मांतरण का दबाब बनाया था। इस मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मैदान में आ गई है। आज विद्यार्थी परिषद ने कलेक्टर शिवपुरी को सीएम शिवराज सिंह और उच्च शिक्षा मंत्री जयभाग सिंह पवैया के नाम ज्ञापन सौपा है। पिछले दिनों जो शासकीय पीजी कॉलेज में धर्मांतरण करने का दवाब बनाने का मामला सामने आया था उसके विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने ज्ञापन सौंपा जिसमे यह उल्लेख है कि कैसे गत कुछ दिनो पहले कॉलेज के प्रोफेसर; छात्रावास अधीक्षक, नवल किशोर, प्रो महेंद्र कुमार जाटव और प्रो.गुलाब कुमार जाटव ने छात्रावास में रहे रहे छात्रो को धर्म परिवर्तन करने का दबाब बनाया था और पुलिस बुलकार छात्रो को धमकाया भी था। 

अभी कुछ दिन पूर्व ही यह फिर होस्टल में गये ओर छात्रों से कहा की धर्म परिवर्तन कर लो नही तो होस्टल खाली कर के चले जाओ इसी के विरोध में विद्यार्थी परिषद आयी और जिलाधीश महोदय से इन तीनो प्रोफेसर पर कानूनी कार्यवाही करने की मांग करी। जिसमे जिला संयोजक वेदांश सविता ने बताया की यदि हमारी मांग 7 दिन के भीतर पूरी नही होती तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इसमे मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल सिंह पडरया,जिला संयोजक वेदांश सविता, जिला छात्रा प्रमुख अनुप्रिया तवर, विकास खंड संयोजक कृष्ण पाल यादव, मयंक राठौर,संकल्प जैन, सीमा सिकरवार, निकेतन शर्मा, आदित्य पाठक, अनुरंजन चतुर्वेदी, कमल कुशवाह, तरुण शर्मा योगेश लोधी, रितिक परिहार, मुकुल राठौर, सुक्रत शर्मा, शुभेंद्र लोधी, आशीष शर्मा और धर्मेंद्र धाकड़ सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!