MEDIA को DEMO देते समय ही FAIL हो गई EVM व्हीव्हीपेट

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। आज शिपपुरी कलेक्टर श्रीमति शिल्पा गुप्ता ने मीडिया को बुलाकर प्रेस बार्ता करते हुए मतदाता सूची में हुए बदलाव की जानकारी दी। इस दौरान कलेक्टर शिल्पा गुप्ता ने मीडिया को बताया कि उन्होंने पूरे जिले की पांचों विधानसभाओं में नामों को काटने और जोड़ने की कार्यवाही की है। जिस पर मीडिया ने उक्त कार्यवाही के लिए सांसद सिंधिया की शिकायत का उल्लेख किया तो कलेक्टर ने कुछ भी कहने से इंकार करते हुए कहा कि यह तो रूटिन कार्यवाही है। 

इसी दौरान कलेक्टर शिल्पा गुप्ता ने अपर कलेक्टर संजीब जैन के साथ मीडिया को ईव्हीएम के साथ पहली बार उपयोग होने बाली व्हीव्हीपेट मशीन का डेमों देखकर दिखाने की बात कही। जिसपर संजीव जैन मशीन को सेट कर डेमों देने लगे। इस डेमों के दौरान चुनाब चिन्ह अल्फा बीटा डेमों के रूप में रखे थे। 

डेमों में यह मशीन प्रारंभ तो हो गई। परंतु बीच में ही उक्त मशीन रूक गई। जब जांच की तो पता चला कि इसमें 10 नबंर का ऐरर आ रहा है। जिसे काफी प्रयास के बाद भी चालू नहीं किया जा सका। उसके बाद कलेक्टर उठकर अपने चेंबर में चली गई। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!