बाणगंगा पर विद्युत विभाग के कर्मचारीयों ने किया पौधारोपण

0
शिवपुरी। शहर में पहली बारिश ने शहर के मौसम को खुशनुमा बना दिया है। पहली बारिश के साथ पर्यावरण प्रेमी पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्षारोपण करने में लग गए है। आज इसी के चलते बाणगंगा विद्युत विभाग के कर्मचारीयों ने अपने ही कार्यालय प्रागंण में पौधरोपण कर पर्यावरण को बचाने का अभियान चलाया। 

आज मध्यप्रदेश मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमटेड शिवपुरी के डीई राहुल साहू और सुबोध कुमार सिंह के सानिध्य में बाणगंगा परिसर में स्थिति ग्राउण्ड में अपने पूरे कर्मचारीयों के साथ मिलकर पौधारोपण किया गया। इस दौरान इन सभी कर्मचारीयों ने इन पौधों को हमेशा बढ़ाने और देखभाल की जिम्मेदारी का संकल्प लिया। साथ ही जल संरक्षण करने के लिए 5 सोंखता गड्डा बनाने का संकल्प लिया। 

इस दौैरान परिसर में लगभग 500 पौधे रोपे गए। इस दौरान कंपनी के लेखाधिकारी दिनेश गुप्ता, अचिलेश जोहरी, मनोज गोयल, नीतू सिंह, हेंमत उपाध्याय, सोनू शर्मा, हिंमाशु अग्रवाल, नीरज सोनी, पंकज रजक सहित बाणगंगा क्षेत्र का समस्त स्टाप उपस्थिति रहा। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!