नदी पार कर रहा फेरीवाला साईकिल सहित नदी में बहा, ग्रामीणों ने बचाई जान

NEWS ROOM
0
कोलारस। जिले के कोलारस अनुविभाग के ग्राम बिजरोनी में बसेड़ी नदी पार कर रहे फेरी वाला युवक साइकिल सहित नदी में बह गया युवक के बहते ही आस पास मौजूद ग्रामीणों ने नदी में कूदकर युवक की जान बचाई। जानकारी के अनुसार कैलाश प्रजापति निवासी बिजरोनी साइकिल से गांव गांव जाकर सामान बेचने का काम करता था जब वह समान बेचकर वापस अपने घर आ रहा था तभी रास्ते मे बसेड़ी नदी पर पहुंचा तब नदी में पानी कम था।  

लेकिन जैसे ही युवक साइकिल से नदी पार कर रहा था तभी अचानक नदी में पानी आ गया और युवक साइकिल और समान सहित नदी में वह गया युवक को बहता देख नदी किनारे मौजूद गोलू धाकड़, दुर्गेश धाकड़, शिवचरण पाल ने नदी में कूदकर युवक की जान बचाई। 

युवक करीब 300 फिट तक नदी में वह गया जहाँ युवको ने अपनी जान जोखिम में डालकर युवक को बचाया युवक ने हमारे समाचार प्रतिनिधी से बात करते हुए बताया की मुझे एक पल के लिए ऐसा लग की अब में नही बच पाऊंगा खबर लिखे जाने तक बसेड़ी नदी के पुल पर करीब 3 फिट पानी ऊपर बह रहा था और दोनों से आवागमन बंद होने के साथ ही गाडिय़ों की कतारें लग गई थी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!