सिंधिया ने सौंपी सदस्यों को ब्लॉक वाईज जिम्मेदारी

0
शिवपुरी। मध्यप्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा गतदिवस ग्वालियर में संभागीय चुनाव अभियान समिति की बैठक ली। बैठक में दिए गए निर्देश के पालन में दिनांक 12 जुलाई 2018 को जिला कांग्रेस कार्यालय में, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बैजनाथ सिंह की अध्यक्षता में जिला शिवपुरी के सदस्यों की बैठक आयोजित की, बैठक में निर्देश के तात्क्रम में समस्त 6 सदस्यों को नवीन ब्लॉक गठन के तहत 3-3 ब्लॉकों की जिम्मेदारी दी गई।

जिसके तहत पिछोर विधायक केपी सिंह कक्काजू को पिछोर के समस्त 4 ब्लॉक पिछोर, खनियाधाना, बामौरकला और भौंति तथा करैरा विधायक श्रीमती शकुंतला खटीक को करैरा विधानसभा के करैरा, दिहायला एवं दिनारा तथा कोलारस विधायक महेन्द्र सिंह यादव को कोलारस, बदरवास और रन्नौद तथा पूर्व विधायक हरिबल्लभ शुक्ला को पोहरी विधानसभा के पोहरी, बैराड एवं सुभाषपुरा तथा पूर्व विधायक गणेश गौतम को शिवपुरी विधानसभा के शिवपुरी शहर उत्तर एवं दक्षिण तथा शिवपुरी ग्रामीण, हरवीर सिंह रद्युवंशी प्रदेश कांग्रेस महासचिव को कोलारस विधानसभा का कोलारस ग्रामीण (खरई) तथा शिवपुरी विधानसभा का खोड एवं करैरा विधानसभा के नरवर ब्लॉक की जिम्मेदारी दी गई। 

बैठक में तय किया कि समस्त सदस्य ग्वालियर बैठक में दिए गए निर्देष के पालन में अपने-अपने ब्लॉक में तत्काल कार्य प्रारंभ करें तथा प्रथम चरण में ब्लॉक अध्यक्षों के साथ अपने-अपने ब्लॉक में मण्डलों की बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करें। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!